भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एकबार फिर से बंगाल की खाड़ी से एक लघुचाप की सृष्टि होने की प्रबल संभावना दिखाई देरही है। इसके प्रभाव से आगामी कल यानि 24 दिसंबर से राज्य के तटीय इलाकों समेत अनेक हिस्सों में हल्की , मध्यम आकार की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

इसी लघुचाप जनित असर के कारण राज्य में ठंड भी बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 3 दिनों तक राज्य में 2-4 डिग्री तापमान में गिरावट देखी जायेगी।
कोरापुट,रायगडा सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहे। यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 11 डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 15 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा 17 डिग्री सेल्सियस।