राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २ दिनों के पश्चात राज्य में ठंड में थोड़ी कमी दिखाई देगी।
भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरे राज्य में ठंड अपने पूरे रंग में दिखाई देरही है। राज्य में राउरकेला और झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा ठंडे शहर रहे । यहां का निम्नतम तापमान रहा ६•८ डिग्री सेल्सियस।
कल, परसों, तरसों राज्य के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १३ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा ११•५ डिग्री सेल्सियस।

