भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में ठंड आजकल बढ़ रही है।आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने के संकेत साफ -साफ दिखाई दे रहे हैं। आगामी १७ और १८ दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
राउरकेला सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा ७•२ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १२•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•० डिग्री सेल्सियस।

