भुवनेश्वर,बारिपदा, राज्य में अब ठंड बढ़ गई है,बढ़ी ठंड महसूस हो रही है। मयूरभंज जिले में सर्वाधिक ठंड महसूस हो रही है।शिमिलिपाल एरिया में संध्या होने के पहले ही भयंकर ठंड का एहसास लोगों को होने लगता है। वहां का निम्नतम तापमान रहा ३ डिग्री सेल्सियस।
शिमिलिपाल के अंदरुनी इलाकों में कल तुषारपात देखने को मिला। सुबह सुबह पेड़ों, लताओं पर बर्फ का पतला आवरण देखने को मिला। आगामी ४-५ दिन यहां का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•४ डिग्री सेल्सियस।

