भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी परसों से यानि ७ दिसंबर से राज्य में ठंड में बढ़ोतरी देखी जायेगी। ठंड में बढ़ोतरी २-४ डिग्री सेल्सियस तक देखी जायेगी। इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।

कटक का निम्नतम तापमान रहा १८•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २०•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २०•५ डिग्री सेल्सियस।
