भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल और परसों यानि २९ नवंबर और ३० नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के संकेत साफ साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा यह भी सूचना है कि आगामी २ दिनों में तापमान में २ डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।

राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा ८•४ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १५•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस।