भुवनेश्वर, राज्य में धीरे-धीरे ठंड ने दरवाजा खटखटाया है, ठंड की आहट सुनाई दे रही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ठंड के शुभारंभ में ही ३ शहरों का निम्नतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के नीचे पाया गया है।

राज्य में कोरापुट जिले का सिमिलिगुडा सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा , यहां का निम्नतम तापमान रहा १२•२ डिग्री सेल्सियस,जि उदयगिरि का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १४•५ डिग्री सेल्सियस।
कटक का निम्नतम तापमान रहा २१•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २१•९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २०•७ डिग्री सेल्सियस।