ओडिशा मौसम समाचार लघुचाप का असर, गणेश पूजा में वर्षा संभावना

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी से उठे लघुचाप का असर दिखाई दे रहा है।कल यानि गणेश पूजा के दिन बरसात की संभावना दिखाई देरही है।

कल राज्य के अधिकांश हिस्सों और विशेषकर दक्षिण ओडिशा तथा तटीय ओडिशा में बरसात की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 35 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *