भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात की तादाद बढ़ेगी। लघुचाप जनित बरसात, मानसून बरसात दोनों का असर दिखाई दे रहा है।

राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 3 तारीख तक बरसात पश्चिम ओडिशा में ज्यादा असर दिखायेगी। प्रशासन ने चेतावनी भी इसी विषय पर जारी कर दी है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 29 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 29 डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 32 डिग्री सेल्सियस।