दो दिवसीय पहल में ओडिशा के 18 स्कूलों के विद्यार्थी एक मंच पर जुटे, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सजग डिजिटल नागरिकता को मिला बढ़ावा
राजगांगपुर, नवंबर 2026: ओडिशा के राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस (सीएचएमयूएन) 2026 का सफल आयोजन 17 और 18 नवंबर को डालमिया भारत समूह की शिक्षण संस्था डालमिया विद्या मंदिर (डीवीएम), राजगांगपुर में हुआ। “साइबर हाइजीन” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन सी-डैक, हैदराबाद और भारत सरकार की संस्था सर्ट-इन के सहयोग से हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (आईएसईए) कार्यक्रम के तहत यह आयोजन सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के कॉलोनी परिसर में हुआ। दो दिन के इस सम्मेलन में ओडिशा के 9 जिलों के 18 स्कूलों से 46 विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें भुवनेश्वर, केंद्रपाड़ा, कटक, बारीपदा, बलांगीर, गंजाम, ढेंकानाल और सुंदरगढ़ के स्कूल सम्मिलित रहे। आयोजकों ने सभी स्कूलों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
उद्घाटन समारोह में श्री सुरंजन कुमार साहू (वरिष्ठ ओएएस), मुख्य विकास अधिकारी-सह-कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सुंदरगढ़; श्री राणा डे, मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर हेड (पूर्व), डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड; श्री राकेश कुमार सिंह, वैज्ञानिक ‘डी’/संयुक्त निदेशक, सर्ट-इन, भारत सरकार; प्रो. एस. जयंतु, पूर्व प्रोफेसर, एनआईटी राउरकेला; डॉ. डी. चंद्रशेखर राव, प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीपीयूटी, राउरकेला; श्री सपन पांडा, एस.डी. महिला महाविद्यालय; और श्री जयदेब कर, प्राचार्य, डालमिया विद्या मंदिर, राजगांगपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मॉडल यूनाइटेड नेशंस के माध्यम से विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने डिजिटल जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, अपना पक्ष रखा, दूसरे प्रतिनिधियों के सुझाव पर विचार किया और ऑनलाइन दुनिया को अधिक सुरक्षित बनाने के उपायों पर मंथन किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा की नई चुनौतियों, सूचना सुरक्षा और डिजिटल साधनों के सुरक्षित उपयोग पर सार्थक संवाद किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में गहराई से सोचने-समझने की क्षमता, मंच पर बोलने की कला, मिल-जुलकर काम करने की भावना और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारा। चर्चा के बाद राउरकेला के ज्ञानज्योति पब्लिक स्कूल के कुमार कुलदीप राउत और बलांगीर के श्री दादीजी मंदिर ट्रस्ट प्रभावती पब्लिक स्कूल की सुदीप्ता साहू विजेता रहे। ये दोनों विजेता नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर डालमिया विद्या मंदिर की मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. कविता माथुर ने कहा, “आज तकनीक युवाओं के सीखने, बातचीत करने और दुनिया से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। ऐसे में इसके सही उपयोग और इससे जुड़े जोखिमों को समझना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। सीएचएमयूएन जैसी पहल विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के बारे में गहराई से सोचने और ऑनलाइन जगत में समझदारी से निर्णय लेने के लिए जागरूक बनाती है।”
डालमिया विद्या मंदिर, राजगांगपुर की शुरुआत वर्ष 1963 में हुई थी। छह दशकों से भी ज़्यादा समय से यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी साख और पहचान बनाए हुए है। डालमिया भारत समूह की देखरेख में चलने वाला यह संस्थान स्कूली शिक्षा (K-12) में अग्रणी स्थान रखता है। यहाँ विद्यार्थियों को सीखने का अच्छा माहौल और आधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं। संस्थान पढ़ाई में बेहतर नतीजों, विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता और विद्यार्थियों के हर तरह के विकास पर खास ध्यान देता है।

