ओडिशा मौसम समाचार २७ जून को लघुचाप

भुवनेश्वर,पूरी ओडिशा में मानसून बरसात पहुंच गई है। लेकिन २१ जिलों में अभी तक कम बरसात हुई है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ जून को राज्य में लघुचाप आने की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप बरसात बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।

कल रविवार के दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात देखी गई। कुछ जगहों पर कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात भी देखी गई।

आज तटीय ओडिशा के अधिकांश इलाकों में कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात होने का आकलन मौसम विभाग ने किया है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *