भुवनेश्वर, ओडिशा में आम मान्यता है कि प्रसिद्ध रज पर्व पर यहां बरसात अवश्य ही होती है। लेकिन इस बार इसमें व्यतिक्रम देखा गया और प्रायः बिना बरसात के रज पर्व संपन्न हुआ है।
तटीय ओडिशा में गर्मी की वजह से चिपचिपाहट जारी है। लोगों को भयंकर गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस।