ओडिशा मौसम समाचार राज्य में भयंकर गर्मी ४ शहरों का तापमान ४६ डिग्री पार २ दिन और भयंकर गर्मी

भुवनेश्वर, राज्य में आजकल भयंकर गर्मी पड़ रही है।बढ़ी,चढ़ी गर्मी का आलम यह है कि राज्य के ४ शहरों का सर्वाधिक तापमान ४६ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।१० शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४४ डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक।

बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४६•३ डिग्री सेल्सियस, सोनपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४६•२ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ तथा झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४६ डिग्री सेल्सियस।

बढ़ी हुई गर्मी को आगामी २ दिनों तक लोगों को झेलना पड़ेगा।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४५•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *