2024 चुनाव के बाद पांडियन तमिलनाडु और नवीन दिल्ली का टिकट काटेंगे- अभिषेक जोशी

भुवनेश्वर: ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रमुख अभिषेक जोशी भारतीय जनता पार्टी में में शामिल हो गए हैं। भुवनेश्वर में भाजपा राज्य कार्यालय में बोलते हुए, श्री जोशी ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद, पांडियन तमिलनाडु और नवीन दिल्ली के लिए टिकट काटेंगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा भारत को अत्यंत शक्तिशाली बनाने के लिए काम कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी इसका नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे दल जो भारत को टुकड़ों में बांटने में रुचि रखते हैं।

एक तरफ ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वाली भाजपा है और दूसरी तरफ परिवारवाद में लिप्त पार्टियां हैं। एक तरफ वो पार्टी जिसने कश्मीर से धारा 370 हटाई, वो सरकार जो दुश्मन देश को घर में घुसकर मारने की हिम्मत रखती है और दूसरी तरफ वो पार्टी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाकर कश्मीर में आतंक पैदा करती है।

श्री जोशी ने आगे कहा कि जो दल करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान राम चंद्र के मंदिर को पूरी तरह से तोड़ने का समर्थन करते थे और दूसरी ओर, वह दल जिसने 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम चंद्र का भव्य मंदिर बनाया वहा भाजपा है। आज हम लोगो का भाजपा परिवार में शामिल होने के ऐसे कई कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *