ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रमुख अभिषेक जोशी भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर: ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रमुख अभिषेक जोशी समेत सभी अधिकारीगण भाजपा में शामिल होकर मैदान में उतर गए हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपिंदर यादव, ओडिशा भाजपा के मुख्य मुखपात्र सज्जन शर्मा एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व के उपस्थिति में भाजपा राज्य मुख्य कार्यालय में ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रदेश महासचिव सब्यसाची सतपथी, प्रिय नायक, युवा अध्यक्ष, प्रियब्रत दास, प्रदेश छात्र शाखा अध्यक्ष, अश्विनी दास, राज्य छात्र शाखा महासचिव, अनुराधा दास, राज्य महिला अध्यक्ष, राजेश पात्र, राज्य उपाध्यक्ष, राजेश जेना, आईटी सेल मुख्य, सत्यनारायण दास, कटक अध्यक्ष, स्मृतिरंजन दास, पुरी जिला, विश्वजीत रॉय, कटक शहर छात्र अध्यक्ष, देवदर्शी नायक, कटक युवा अध्यक्ष, कैलाश बेहरा, राज्य कार्यकारी सदस्य, विकास साहू, आठगढ़ एनएसी अध्यक्ष और कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *