भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ६ मई पश्चात राज्य में लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिकार्ड के अनुसार गत अप्रैल महीने में १६ दिनों तक राजधानी भुवनेश्वर में ४० डिग्री सेल्सियस पार रहा था सर्वाधिक तापमान।

अब तटीय ओडिशा में भयंकर गर्मी में थोड़ा सुधार हुआ है। गर्मी थोड़ी कम हुई है। राज्य में बोलांगीर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४५•० डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•८ डिग्री सेल्सियस।