कटक: ओड़िशा सुरक्षा सेन ने कटक-बाराबाटी विधानसभा के लिए राजेश कुमार पात्र को उम्मीदवार घोषित किया है। श्री पात्र पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता और ओडिशा सुरक्षा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। श्री पत्र सेवा कार्यों में समर्पित और पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में समाज ने कार्य करते हैं। वह एक उच्च शिक्षित और परोपकारी व्यक्ति हैं।
इस घोषणा के बाद श्री पात्र ने ओड़िशा सुरक्षा सेना के प्रमुख अभिषेक जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया । इसके साथ ही उन्होंने कटक में रहने वाले संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं से इस चुनाव अभियान में उनका सहयोग करने का अनुरोध किया है।