ओडिशा मौसम समाचार गर्मी बेहिसाब पूरी ओडिशा में आगे और बढ़ेगी

भुवनेश्वर, आजकल पूरी ओडिशा में एकतरफा गर्मी का राज कायम होगया है। चारों तरफ भयंकर गर्मी के कारण लोग परेशान होरखे हैं। सुबह ८ बजे से ही गर्मी शुरु हो जाती है और बड़ी तेजी से बढ़ती रहती है।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी तीन -चार दिनों में गर्मी का विकराल रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आकलन किया है कि तापमान ४५-४६ डिग्री पार जाने की संभावना दिखाई देरही है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४३डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•५ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *