ओडिशा मौसम समाचार तापमान छूआ ४० डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर, राज्य में दिनों दिन तापमान बढत बनाये हुए है। तापमान रोज नयी उंचाई छू रहा है। सुबह करीब ८ बजे से ही धूप शुरु हो जाती है और सारे दिन भर कड़ी धूप लोगों को झेलनी पड़ती है।

आजकल राज्य में बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि अत्यधिक जरुरी नहीं होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं करते। राज्य में टिटलागढ, बौद्ध, भवानीपटना, बोलांगीर और नयागढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।

भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *