मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 10वीं कड़ी , अंगुल शाखा का उद्घाटन 

मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास, 10वीं कड़ी , अंगुल शाखा का उद्घाटन

नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र-1991-94

जटनी, जाजपुर रोड, श्री जगन्नाथ पुरी में मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं खोलने पश्चात युवा मंच की कटक शाखा की दृष्टि पड़ी अंगुल शहर पर। अंगुल में मारवाड़ी युवा मंच की शाखा खोलने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अंगुल और कटक के बीच बहुत सारी रिश्तेदारी है अनेक दशकों से।

 

इसी का समाज हित में,मंच हित में लाभ लिया गया।तय दिन,तय समय पर कटक के मंच साथी अंगुल पहुंचे। अंगुल शहर पिछले 40 सालों से एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब बन गया है। अंगुल यात्रा में मेरे संग शामिल थे नथमल चनानी, दीनदयाल क्याल, बिमल सिंघानिया, श्याम सुंदर सीकरीया इत्यादि।

 

यह 1988 की बात है। वहां पहुंच कर हमने देखा कि युवाओं की सभा स्थल पर भरमार है।सारे युवा बड़े जोशीले दिखे। उनमें आपस में तालमेल, समन्वय अच्छा दिखा।सभा में संबोधन कटक से गये भाइयों ने दिया। नन्द किशोर पोद्दार पहले सभापति बने। उपस्थित सभी युवाओं ने तालियां बजाकर, गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

अंगुल शाखा संस्थापकों में रहे जीतु गुप्ता, पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं अनेक जुझारू कार्यकर्ता। अंगुल शाखा की एक बड़ी खास बात यह रही कि इसी अंगुल शाखा के जुझारू, सुझबुझ,सुलझे दीमाग वाले, मिलनसार कार्यकर्ता निकले जीतु गुप्ता।

 

यही कठोर परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता जीतु गुप्ता मंच परिवार में आगे जाकर 2006 के भुवनेश्वर में आयोजित ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अधिवेशन में ओडिशा मारवाड़ी युवा मंच के राज्य प्रेसिडेंट चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए।

 

जीतु गुप्ता ओडिशा मारवाड़ी युवा मंच के प्रेसिडेंट बनते ही पूरे प्रांत का सांगठनिक दौरा किये।नयी नयी अनेक शाखाएं खोले।इसका लाभ मंच परिवार को मिला।जीतु गुप्ता यहीं नहीं रुके।आगे जाकर 2009 में वे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सभापति चुने गए।

 

ओडिशा से मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाले जीतु गुप्ता पहले युवा हैं। मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा को गर्व और गौरव का एहसास होता है कि जिस अंगुल शाखा को हमने खोला,उसी अंगुल शाखा के जीतु गुप्ता अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सभापति पद पर पहुंच पाये। क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *