डीएवी यूनिट-8 के दो छात्रों ने रचा इतिहास, 2.87 लाख प्रविष्टियों में टॉप-10 में बनाई जगह

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 में सूर्यकांत लेंका और नव्या नमस्या कर की उपलब्धि; केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया सम्मानित, मिला 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार

 

सुधाकर कुमार शाही , संवाददाता – भुवनेश्वर, डीएवी पब्लिक स्कूल, यूनिट-8 के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 11 के सूर्यकांत लेंका और कक्षा 10 की नव्या नमस्या कर ने शिक्षक तनमय नायक के मार्गदर्शन में विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 में देशभर से प्राप्त 2,87,978 प्रविष्टियों के बीच टॉप-10 विजेताओं में जगह बनाई। नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार राशि प्रदान की ।

इस अवसर पर अटल इनोवेशन मिशन के निदेशक दीपक बागला और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार भी उपस्थित थे ।शिक्षा मंत्रालय, नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से जुड़े इस आयोजन में देशभर के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

इतनी बड़ी संख्या में प्रविष्टियों के बीच टॉप-10 में स्थान हासिल करना दोनों विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और मेहनत को दर्शाता है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *