हरि ओम् सत्संग समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रास महोत्सव 

कटक, स्थानीय श्रीगोविन्द देवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा की रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया रास महोत्सव हरि ओम सत्संग समिति ने।इस रास पूर्णिमा कार्यक्रम में श्रीमालिनी डांस एकाडेमी के छात्र छात्राओं ने डांडिया,गरबा और देश भक्ति के गीतों पर बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। उपस्थित भक्तवृंद ,दर्शक नृत्य देखकर भाव विभोर हुए।

अन्य कलाकारों के साथ साथ समिति की सदस्या नीरु जोशी, उर्मिला अग्रवाल ने भी डांडिया का सुंदर, सराहनीय नृत्य प्रस्तुत किया। आध्यात्मिक रास पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे क्रांति ओडिशा मीडिया के एक्जिक्यूटिव एडिटर नन्द किशोर जोशी।

भव्यता से भरे सुंदर कार्यक्रम को संचालित किए समिति के सभापति सज्जन कुमार अग्रवाल, एडवोकेट। बच्चों को सार्टिफिकेट वितरण किए राम रतन शर्मा, अशोक कुमार बाजोरिया,राम रतन नांगलिया, सुरेश संतुका । अशोक कुमार बाजोरिया ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। मंदिर के पुजारी पंडित पुरुषोत्तम जी ने कार्यक्रम आयोजन में बड़ा सहयोग दिया।समिति ने उन्हें विशेष धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *