ओडिशा मौसम समाचार
तूफान अर्णव ने लाल आंखें दिखाई
आज सुबह से तटीय इलाकों में हल्की वर्षा,तेज हवा
भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि तूफान अर्णव ने ओडिशा में खौफ पैदा किया है,लाल आंखें दिखाई है ।तेज गति से तूफान अर्णव बढ़ रहा है।ऐसे में तटीय ओडिशा के मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखा गया है।
आज सुबह से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कोरापुट, मालकानगिरि, गंजाम,रायगडा इत्यादि जिलों में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। कहीं कहीं जोरदार बारिश हो रही है ।हवा की गति भी अति तीव्र है।
राज्य के तटीय जिलों में खोर्धा,पुरी, नयागढ़, कटक, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर इत्यादि जिलों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है। यहां हवा का चलन भी बढ़ गया है।
कल तूफान अर्णव आंध्रप्रदेश की धरती को स्पर्श करेगा दोपहर तक।

