कटक, ओडिशा प्रसिद्ध दशहरा पर्व हर साल ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राचीन नगरी कटक में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।पूरी ओडिशा के कोने कोने से लोग कटक नगर में दशहरा पर्व का पालन करने , दुर्गा माता का पूजन करने हर साल यहां आया करते हैं।

ऐसे में यहां की दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा तो और भी ज्यादा आकर्षक, चमकदार, भव्य, आलीशान, बेमिसाल,अनूठी होती है हर साल। पिछले अनेक वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा इस भव्य, विशाल दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा के दिन श्रद्धालुओं के लिए सेवा प्रदान करती आ रही है।

सेवा की उसी विशिष्ट परंपरा को बनाए रखते हुए इस साल भी मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा ने स्थानीय फिरंगी बाजार में एक सेवा शिविर का आयोजन किया था।इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल,चाय , राम खिचड़ी की व्यवस्था की गयी थी। हजारों श्रद्धालुओं इससे लाभान्वित हुए।

