ओडिशा मौसम समाचार
तूफान जायेगा आंध्रप्रदेश
ओडिशा बाल-बाल बचा
ओडिशा में वर्षा,तेज वर्षा
भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आसन्न समुद्री तूफान ने अपना मार्ग बदलकर ओडिशा से आंध्रप्रदेश की ओर रुख कर लिया है।अब आसन्न तूफान अपना विकराल रूप आंध्रप्रदेश में दिखायेगा। ओडिशा महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से बाल-बाल बच गया है।
लेकिन तूफान आने का साइड इफेक्ट ओडिशा को झेलना पड़ेगा। ओडिशा और विशेषकर दक्षिण ओडिशा में बारिश और कहीं कहीं भयंकर बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। दक्षिण ओडिशा के 5 जिलों में तूफान जनित भय का वातावरण बना हुआ है।
आसन्न तूफान अर्णव आंध्रप्रदेश के वापतला -विशाखापटनम के बीच लैंड फोल करेगा। वहां 140 किलोमीटर प्रतिघंटे गति से तेज हवा चलेगी। ओडिशा के तटीय इलाकों में भी बरसात की संभावना दिखाई देरही है।

