भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी दुर्गा पूजा,विजय दशमी तक राज्य में कोई बरसात नहीं है। पूरी ओडिशा में मौसम सामान्य एवं आज जैसा बना रहेगा।सर्वत्र आसमान साफ दिखाई देगा, धूप निकलेगी।
कल से पूरी ओडिशा में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है। राज्य के पांच शहरों का सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। झारसुगुड़ा और मालकानगिरि का सर्वाधिक तापमान रहा 34.4 डिग्री सेल्सियस, तालचेर का सर्वाधिक तापमान रहा 34.0 डिग्री सेल्सियस।

