भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इन दिनों बड़ी गर्मी से जूझ रहे हैं ओडिशा के लोग। ओक्टोबर महीने में अप्रैल महीने का एहसास होता है इन दिनों हम लोगों को।ऐसे में राज्य में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज,कल, परसों राज्य को गर्मी, चिपचिपाहट से थोड़ी राहत मिलेगी।अंधड़,तेज हवा , बरसात से 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने की संभावना दिखाई देरही है।
नयागढ़,पारलाखेमुंडी शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे । यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 36.0 डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 35 डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस।

