भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 12 ओक्टोबर को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है। तत्पश्चात आगामी 13 ओक्टोबर को लघुचाप सृष्टि होने की संभावना दिखाई देरही है।
इसके फलस्वरुप आगामी 15 ओक्टोबर तक बंगाल की खाड़ी में एक अवपात का रुप लेगा।इसकी विस्तृत जानकारी एक दो दिन में राज्य मौसम विभाग की तरफ से मिलने की संभावना दिखाई देरही है।
वैसे आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आकाश साफ दिखाई दे रहा है, बरसाती बादल नहीं है। धूप जोरदार है।

