भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल से बरसात बढने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आसन्न तूफान आगमन के बारे में अभी भी स्पष्टता आयी नहीं है। लेकिन एक बात तय है कि आगामी 22 तारीख से तेज हवा बहेगी ,तेज बरसात भी होगी राज्य के अधिकांश हिस्सों में।
कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी।आज सुबह से यहां अच्छी खासी धूप निकल आई है, लेकिन अपराह्न समय बरसात होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

