कटक, जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में कटक नगर निगम के वार्ड नंबर 25 के बीजद कॉरपोरेटर सत्यराम साहू को पुरीघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि जमीन खरीदकर देने का आश्वासन देकर उन्होंने कटक के निम साही इलाके के रहने वाले गुरु प्रसाद महाराणा से एक करोड़ 25 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की।
इस संबंध में गुरु प्रसाद महाराणा ने पुरीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आज कॉरपोरेटर सत्यराम साहू को थाने लाकर हिरासत में पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

