कटक, जगतपुर न्यू इंडस्ट्रियल इस्टेट में अंबिका फोडर इंडस्ट्रीज के नाम से पिछले 35 साल से कार्यरत है एक गौखाद्द निर्माता कंपनी।इसका सेल्स कांउटर मालगोदाम में कार्यरत है।कल रविवार को अचानक कमिश्नरी पुलिस की तरफ से छापेमारी हुई जगतपुर स्थित नकली गौखाद्द निर्माता कंपनी अंबिका फोडर इंडस्ट्रीज पर।

जब कमिश्नरी पुलिस की छापेमारी हुई उपरोक्त नकली गौखाद्द कंपनी पर,उस समय कंपनी के मालिक शुभम गुप्ता वहीं कारखाने में मौजूद थे।इस नकली गौखाद्द कंपनी में 2 करोड़ रुपए का नकली, मिलावटी गौखाद्द जब्त हुआ। मिलावट खोर शुभम गुप्ता को तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार किया।

शुभम गुप्ता के पिता सुभाष गुप्ता कल से फरार चल रहे हैं।ये लोग कटक चावलियागंज के निवासी हैं। पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायें हैं कोलकाता निवासी हर्ष अग्रवाल।ये कोलकाता स्थित गौखाद्द निर्माता कंपनी आकाश फूड कंपनी के डायरेक्टर हैं।
हर्ष अग्रवाल की एफआईआर के आधार पर ही कल जगतपुर थाना पुलिस, कमिश्नरी पुलिस की तरफ से छापेमारी हुई उपरोक्त गौखाद्द निर्माता मिलावटी कंपनी में।

वहां छापेमारी में पाया गया बंगाल पीडीएस का एक्सपायरी डेट आटा, अस्वास्थ्यकर परिवेश,कीड़े ,बूफण लगे मक्का पावडर ,नमक की बोरियां,काठ का बुरादा इत्यादि।इन सबसे ऊपर बड़ी मात्रा में पाया गया स्टोन पावडर, एक्सपायरी डेट चोकड आदि।
इसी स्टोन पावडर को बड़ी मात्रा में मिलाया जाता था नकली गौखाद्द निर्माण में।उसी नकली गौखाद्द को भारत की ब्रांडेड कंपनियों के लोगो, नाम सहित प्लास्टिक बोरियों में पेक कर अपने यहां रखे थे शुभम गुप्ता।कल अचानक छापेमारी में सैंकड़ों खाली बोरियां विभिन्न ब्रांडों की पकड़ी गई। हजारों की संख्या में ब्रांडेड बोरियां कंपनी की गोदाम में रखी हुई है,जिसे पुलिस ने सील्ड कर दिया है।
कंपनी के मेन गेट पर पुलिस ने ताला जड़ दिया है।ताला भी सील्ड किया गया है। उल्लेखनीय है कि इसी परिवार का कटक -भुवनेश्वर में अच्छा खासा रियल एस्टेट का भी कारोबार है। इसके अलावा अन्य अनेक धंधे हैं।

