कटक में धूम मचाने आ रहे हैं अपने अपने राम
आप और हम आयोजित विशाल कार्यक्रम
8,9,10 जनवरी,2027
कटक,धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक नगरी कटक में सर्वप्रथम बार आयोजन किया जा रहा है विशाल, भव्य, अद्भुत, अद्वितीय,अनूठा, अलबेला,सबसे ज्यादा निराला सांस्कृतिक, धार्मिक, संस्कार, सुसंस्कृति से संपन्न कार्यक्रम अपने अपने राम। उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजक हैं आपकी जानी मानी चहेती धार्मिक, सामाजिक संगठन आप और हम।
ऐतिहासिक, सांस्कृतिक नगरी कटक में पहली बार अपने अपने राम कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं भारत प्रसिद्ध कवि, आध्यात्म प्रवर्चक लोकप्रिय,जनआदृत कुमार विश्वास।
8,9,10 जनवरी,2027 को अपने अपने राम कार्यक्रम आयोजित है आपके प्रिय कटक शहर में।आयोजक हैं आप और हम। संगठन आप और हम की तरफ से अविनाश छापोलिया, विकास भरालेवाला, रोहित गुप्ता, महेंद्र मोदी कोलकाता जाकर कवि, साहित्यकार, धार्मिक, आध्यात्मिक प्रवर्चक कुमार विश्वास से भेंट किए।

कोलकाता में ही कुमार विश्वास जी के कटक शहर कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई।चर्चा पश्चात फाइनल हुई तारीखें 8,9,10, जनवरी,2027.बहुत जल्द सभी श्रीराम भक्तों को आगे की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

