ओडिशा मौसम समाचार : मानसून बरसात वापसी को तैयार ओक्टोबर 10 तारीख होगी साकार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य से मानसून बरसात अब वापस जाने को बेकरार है। तारीख भी तय होगयी है, ओक्टोबर 10 तारीख। भारत में इसी महीने की 19 तारीख से मानसून बरसात वापसी शुरु होगी राजस्थान से।

ओडिशा में साधारणतः मानसून बरसात वापसी होती है ओक्टोबर के दूसरे सप्ताह में। इस बार भी वैसे ही होगी। लेकिन मानसून बरसात वापसी के पहले लघुचाप रेखा ओडिशा के निकट दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप आज और कल तटीय ओडिशा, उत्तर ओडिशा में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।

कल संध्या समय केंद्रीय कटक , पश्चिमी कटक शहर में बूंदाबांदी, हल्की बारिश देखने को मिली, वहीं पूर्वी कटक में तेज बारिश देखने को मिली आधे घंटे के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *