कटक,आज कटक मारवाड़ी समाज चुनाव में पर्चा वापसी की तारीख पहले से मुकर्रर थी। ठीक तय समय पर तीनों उम्मीदवार अपने समर्थकों संग मारवाड़ी क्लब योगा होल स्थित सिएमएस चुनावी कार्यालय पहुंचे।
वहां तीनों उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार सुरेश शर्मा ने अपना चुनावी पर्चा वापस लिया।यह खबर सूत्रों के हवाले से हमें प्राप्त हुई है।अब चुनाव मैदान में 2 हैं उम्मीदवार।एक हैं संजय शर्मा और दूसरे हैं पवन कुमार जाजोदिया।
सूत्रों के हवाले से हमें खबर मिली है कि कल संध्या समय आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा होगी सिएमएस चुनाव कार्यालय से।

