नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया को हार का सामना करना पड़ा है। वे 4 उम्मीदवारों में सबसे आखिरी स्थान पर रहे।
चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय 822 वोटों के साथ विजेता घोषित किए गए। भाजपा नेता गौरव भाटिया को मात्र 370 वोट मिले और वे 4 उम्मीदवारों में सबसे पीछे रहे।
कानून के जानकारों का मानना है कि यह परिणाम दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील चाटुकारिता नहीं, बल्कि कानून और संविधान के मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं।
#SCBAचुनाव #सुप्रीमकोर्ट #गौरवभाटिया #प्रदीपराय #कानून #न्यायपालिका

