भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में एक के बाद दूसरा, दूसरे के बाद तीसरा लघुचाप आता ही रहता है।ऐसे में आजकल लगातार, बारंबार लघुचाप सृष्टि होने से, बरसात लगातार होते रहने से तापमान में गिरावट देखी जाती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक बार फिर से लघुचाप उठ रहा है बंगाल की खाड़ी में। इसके फलस्वरुप बरसात एक बार फिर से शुरु होगी आगामी 22 अगस्त से। वैसे आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में सुबह से कड़ी धूप निकल आई है, इसके फलस्वरुप तापमान में वृद्धि हुई है।

