भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल यानी 11 अगस्त को एक चक्रवात की सृष्टि होगी बंगाल की खाड़ी में। इसके फलस्वरुप ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तेज हवा, बरसात देखने को मिलेगी। अनेक हिस्सों में पेड़ उखड़ सकते हैं। प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी 13-15 अगस्त के बीच बंगाल की खाड़ी में लघुचाप सृष्टि होने की संभावना के कारण तेज हवा, बरसात देखने को मिलेगी।
कल सुबह से लेकर करीब दोपहर 12 बजे तक ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी।आज सुबह भी 11 बजे के आसपास करीब 20 मिनट तक यहां हल्की बारिश देखने को मिली है।

