भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 16 अगस्त तक राज्य में बरसात के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसमें भी आगामी 13-16 अगस्त के बीच जबरदस्त बरसात होने का आकलन किया गया है।
लघुचाप जनित बरसात उत्तर ओडिशा और तटीय ओडिशा में जबरदस्त असर दिखायेगी। अतएव प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
कल संध्या पश्चात भुवनेश्वर -कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, जगतसिंहपुर,केन्द्रापड़ा,खोर्धा जिलों के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज बारिश देखी गई। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक के बाद दूसरा लघुचाप बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है, सक्रिय हो रहा है।

