भुवनेश्वर, राज्य में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ोतरी पर दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे दिन में तापमान में वृद्धि देखी जारही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३-४ दिनों में तापमान में ४-५ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।

अब आनेवाले दिनों में दिन और रात दोनों समय तापमान में वृद्धि देखी जायेगी। मालकानगिरि का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•८ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस।