ओडिशा मौसम समाचार  11 अगस्त तक बरसात, बिजली गड़गड़ाहट 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 11 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात होगी।यह बरसात कहीं हल्की, कहीं मध्यम आकार की और कहीं कहीं तेज होती हुई दिखाई दे रही है।

 

उपरोक्त आसन्न बरसात के समय जगह जगह पर बिजली चमकेगी, बादलों की तेज गड़गड़ाहट होगी।कल संध्या समय से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में पहले तो हल्की बारिश हुई, फिर सारी रात मध्यम आकार की कहीं कहीं तथा कहीं कहीं तेज बरसात हुई। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *