आप और हम आयोजित विशाल सुंदरकांड, महारुद्राभिषेक तैयारियां जोरदार

कटक, ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी कटक में हर साल की तरह इस साल भी विशाल सुंदरकांड पाठ और महारुद्राभिषेक आयोजन की तैयारियां आप और हम सामाजिक, धार्मिक, संगठन द्वारा जोरदार तरीके से चल रही है।

आप और हम आयोजित विशाल समारोह स्थल है तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन। समारोह स्थल पर आजकल तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। विशाल, बड़े बड़े टेंट लगाए जा रहे हैं।सारी मुक्कमल तैयारियां भक्तों की सहूलियत के हिसाब से हो रही है।जेबिएस गार्डन में एसि होल की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जारही है,जिससे भक्तों को किसी भी तरह का कोई कष्ट नहीं हो।

संगीतमय सुंदरकांड करने आ रहे हैं विश्वविख्यात अंकित जी शर्मा ग्वालियर से। महारुद्राभिषेक, श्रृंगार दर्शन का आयोजन है रविवार 9अगस्त के दिन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *