ओडिशा मौसम समाचार  31 जुलाई तक बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आगामी 31 जुलाई तक बरसात होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आसन्न बरसात कहीं हल्की, कहीं मध्यम आकार की और कहीं कहीं तेज बरसात होने का आकलन किया गया है।

 

पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार बारिश होते रहने से राज्य के आम लोगों को भयंकर गर्मी से काफी सुकून मिला है। लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

 

आज उत्तर ओडिशा में जोरदार बारिश होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।अतएव यहां प्रशासन की तरफ से येलो वार्निंग जारी की गयी है।कल सुबह ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *