श्रीगोपीनाथ मंदिर में पुष्प माला सेवा  

कटक, ऐतिहासिक, प्राचीन नगरी कटक का करीब 125 साल पुराना श्रीगोपीनाथ मंदिर है। श्रीगोपीनाथ मंदिर कटक की मुख्य सड़क नयासडक -माणिक घोष बाजार में स्थित है।बोलते हैं श्रीगोपीनाथ मंदिर कटक में मारवाड़ी समाज का सबसे पुराना मंदिर है।

आजकल श्रीगोपीनाथ जी की कृपा से इसी श्रीगोपीनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण, संप्रसारण, विकास का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। पिछले महीने इसके विकास की कड़ी में नीचे तल की लंबी छत की ढलाई कीगयी थी।अब प्रथम तल की लंबी छत की ढलाई का कार्य प्रगति पर है।आशा है इसी महीने यह कार्य भी पूरा होगा।

करीब 3 साल से श्रीगोपीनाथ मंदिर का विकास, सौंदर्यीकरण, संप्रसारण का कार्य दिन रात चल रहा है,आशा है आगामी 3 साल में यह कार्य संपूर्णता को प्राप्त करेगा। संपूर्णता प्राप्त करने के बाद श्रीगोपीनाथ मंदिर कटक महानगर में एक दर्शनीय स्थल के रुप में अवश्य ही जाना जायेगा।

 

अब मैं कटक के इस वैभवशाली मंदिर की भव्यता के बारे में दो शब्द लिख रहा हूं। यहां पिछले अनेक वर्षों से कुछ महिला, पुरुष भक्तों के द्वारा निरंतर पुष्प माला सेवा होती आ रही है ठाकुरजी की सेवा हेतु।

ठाकुरजी की पुष्प माला सेवा में अग्रणी नाम है भक्ति भाव से ओतप्रोत उपर तेलंगा बाजार निवासी शकुंतला मोड़ा का। शकुन्तला मोड़ा हर दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे आती हैं उपर तेलंगा बाजार से यहां। करीब एक घंटे,सवा घंटे बड़े ही भक्ति भाव से शकुंतला मोड़ा पुष्प माला भगवान गोपीनाथ,माता रुक्मिणी, राधे रानी के लिए बनाती हैं,माला गूंथ ती हैं। भक्तराज हनुमानजी के लिए भी पुष्प माला गूंथी जाती है।

 

मंदिर कमिटि के सेक्रेटरी किशन मोदी के छोटे भाई मनोज मोदी भी इसी समय रोज मंदिर आते हैं तथा पुष्प माला ठाकुरजी को अर्पण हेतु सेवा प्रदान करते हैं निरंतरता , तल्लीनता के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *