ओडिशा मौसम समाचार  25 जुलाई तक बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 25 जुलाई तक राज्य में बरसात होगी । आगामी 4 दिनों तक अनेक हिस्सों में बिजली चमकेगी, बरसात होगी। बरसात प्रायः पूरी ओडिशा में होने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।

कल संध्या समय भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में हल्की बारिश देखी गई। तत्पश्चात आधी रात के बाद ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में मध्यम आकार की, कहीं कहीं बड़े आकार की बरसात देखी गई है।

आज सुबह समाचार लिखने तक ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात हुई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *