भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 24 जुलाई को राज्य में एक और चक्रवाती तूफ़ान की संभावना दिखाई देरही है। इसके फलस्वरुप उत्तर ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में तेज हवा,तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
प्रशासन ने 7 जिलों को अभी से सतर्क रहने के लिए परामर्श दे दिया है। पिछले सप्ताह राज्य में भयंकर, ताबड़तोड़ बारिश हुई।इससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी थी। लेकिन अब ताजा खबर यह है कि बाढ़ स्थिति टल गई है।
पिछले 4 दिनों में पुरी में ताबड़तोड़ बारिश हुई। बारिश की तादाद रही 345.8 मिली मिटर ।आज सुबह से भुवनेश्वर -कटक के आसमान साफ दिखाई दे रहे हैं। धूप का नामोनिशान नहीं है। मौसम बड़ा सुहाना है।

