पुरी रथयात्रा में विश्वास की सेवा को मिली अपार सफलता ।

पुरी, ओडिशा। विश्वविख्यात श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर बिहार सोसल वेलफेयर एसिस्टेंस सोसायटी (विश्वास) ने पहली बार श्रद्धालुओं की सेवा का व्यापक अभियान चलाया, जिसे भक्तों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अपने प्रथम प्रयास में ही संस्था ने सेवा, समर्पण और अनुशासन का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया कि हजारों श्रद्धालुओं ने इसकी सराहना की।
रथयात्रा के दौरान विश्वास परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न सेवा कार्यों में जुटे रहे। संस्था द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल, शरबत, छाछ , ओ औेर एस , आदि सामग्री वितरित किया ।साथ ही भक्तों को मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई ।भीषण भीड़ और रिमझिम बारिश के बीच विशवास के सदस्यों ने निरंतर सेवा देकर हज़ारों श्रद्धालुओं को राहत पहुँचाई।
संस्था के अध्यक्ष इन्जीनियर राजकुमार ने बताया कि सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीजगन्नाथ के भक्तों की निस्वार्थ भाव से सहायता करना और मानव सेवा के माध्यम से ईश्वर सेवा का संदेश देना हैं । श्रद्धालुओं ने विश्वास परिवार के अनुशासित एवं विनम्र व्यवहार की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वास परिवार के सहसचिव है श्री आनंद मोहन ने कहा कि प्रथम प्रयास में मिली इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सभी सदस्यों , सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं के विश्वास एवं सहयोग को जाता है। संस्था ने भविष्य में भी पुरी रथयात्रा सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में इसी समर्पण के साथ सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि निस्वार्थ सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी पहचान है।
इस अवसर पर विश्वास परिवार के श्री अमरनाथ साहा,उदय साहा, अनिल राय, रंजित साहा, शेषनाथ राय, शंकर यादव, फनी वर्मा, सुरेश साह विश्वास कटक चैप्टर्स के सचिव श्री सुधाकर कुमार शाही, उपाध्यक्ष श्री रुदल सिंह , कोषाध्यक्ष श्री अनिल प्रसाद सहित कई पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

