कटक,पूरे भारत की सुनामधन्य शिक्षानुष्ठान है कटक की रेवेंशा। ओडिशा राज्य के हर बच्चे का सपना होता है रेवेंशा कोलेज,आज की रेवेंशा यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का,पढ़ने का,पास आउट होने का।
ओडिशा की शिक्षा जगत में आन,बान,शान है रेवेंशा।रेवेंशाभियन बोलने से सभी पास आउट विद्यार्थियों का सीना चौड़ा हो जाता है ।रेवेंशा में पढ़ने वाले सभी अपने आपको बड़े गौरवशाली महसूस करते हैं।
ऐसी विशिष्ट, विशाल, विशेष शिक्षानुष्ठान रेवेंशा कोमर्स 1977 बेच के छात्रों के समूह का आज विधिवत शुभारंभ हुआ है पवित्र रथयात्रा के शुभ अवसर पर। ओडिशा में पवित्र रथयात्रा से बढ़कर कोई शुभ दिन नहीं है। रथयात्रा ओडिशा के लिए, ओडिशा वासियों के लिए अबूझ मुहूर्त है।
ऐसे शुभ दिवस पर रेवेंशा कोमर्स 77 बेच का शुभारंभ हुआ है।9 छात्रों की गौरवमय उपस्थिति दर्ज की गयी। शुभारंभ हुआ लोकप्रिय हिंदी न्यूज डिजिटल चैनल क्रांति ओडिशा मीडिया के माणिक घोष बाजार,कटक कार्यालय से।
आज सुबह से ही लघुचापी बरसात पूरे जोश में दिखाई दे रही है।थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसमी,लघुचापी बरसात लगातार रहते हुए भी भाइयों ने प्रथम शुभारंभ मीटिंग में आना उचित समझा और आये। ग्रुप की विधिवत स्थापना हुई और आने वाले दिनों में और भी सदस्य जुड़ेंगे। सार्थक चर्चाएं होंगी।
रेवेंशा कोमर्स 77 बेच के छात्रों की बड़ी संख्या आज भुवनेश्वर में रहती है। इसके अलावा देश के विभिन्न कोने में रहती है। भारत के बाहर भी रहते हैं हमारे साथी। आनेवाले दिनों में सभी से संपर्क साधने की कोशिश की जायेगी ,सब को जोड़ा जायेगा।सबका साथ लिया जायेगा,सब के प्रयास से आगे बढा जायेगा।
जय जगन्नाथ महाप्रभु

