आप और हम आयोजित संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा 8अगस्त शनिवार, रुद्राभिषेक 9अगस्त रविवार 

कटक, पुण्य भूमि, धर्म भूमि कटक में धार्मिक संगठन आप और हम आयोजन कर रहा है विराट धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजन सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा पाठ आगामी 8 अगस्त,2026 शनिवार के दिन।

उसी कड़ी में दूसरे दिन अर्थात रविवार 9 अगस्त को आप और हम द्वारा आयोजित है विशाल रुद्राभिषेक समारोह। उपरोक्त दोनों ही आयोजन तुलसीपुर स्थित जेबिएस गार्डन में है।

 

दोनों ही सनातनी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति हर साल की तरह इस साल भी होने का आकलन किया गया है। उपरोक्त दोनों सनातनी पर्व के लिए भारत के विद्वान पंडितों का आगमन उत्सव स्थल पर होगा।

इस विराट आयोजन हेतु एक तैयारी बैठक हाल में सदस्यों की संपन्न हुई है,ऐसी जानकारी मीडिया को अमित अग्रवाल ने दी है। विराट आयोजन हेतु तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल आयोजन को कैसे ज्यादा आकर्षित किया जाये , भक्तों को सुखद एहसास हो, भक्तों को भावमय, भक्तिमय वातावरण मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *