भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार, ताबड़तोड़ बारिश जो हो रही थी, उसमें फिलहाल एक छोटी ब्रेक लग गई है।आज सुबह से भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में अच्छी खासी धूप निकल आई है।
नराज में महानदी जलस्तर बढ़ रहा है।मुंडली में साल का प्रथम बाढ़ पानी पहुंच गया है। हीराकुद बांध प्रशासन आज निर्णय लेंगे कि बढ़ा हुआ जल आज छोड़ें या किसी और दिन छोड़ें।ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से आगामी 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल गरजेंगे, बिजली चमकेगी, बरसात होने की पूरी संभावना दिखाई देरही है।

