18 पाप कृति पर आधारित महाश्रमण संज्ञान प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मुनि जयेश कुमार जी 13वें दीक्षा दिवस का बना सुंदर सुयोग
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री मोहजीत कुमार जी सहवर्ती मुनिश्री भव्य कुमार जी एवं मुनिश्री जयेश कुमार जी का कटक नगर में भव्य सीमा प्रवेश हुआ।
स्थानीय विधायक सोफिया फिरदौस ने मुनिश्री का कटक नगर सीमा पर भावभीना स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा,तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कटक व भुवनेश्वर तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
*प्रातः निर्धारित समय पर श्री कनक लक्ष्मी ग्रेनाइट से प्रारंभ हुई मुनिवरों की यात्रा जुलूस के साथ 8:51 पर कटक सीमा में प्रवेश कर ग्रैंड बाजार पहुंची।*
स्वागत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रेरणा प्रदान करते हुए *मुनिश्री मोहजीत कुमार जी* ने कहा आज उत्साह, उमंग का प्रवेश है। श्रद्धा, भक्ति, संयम, संवर का प्रवेश है। अध्यात्म चेतना के जागरण का प्रवेश है।मुनि ने कहा कि हम पुज्य प्रवर की दृष्टि, इंगित की आराधना करते हुए उनके संदेश को सम्पुष्ट कर रहे है।
मुनि भव्यकुमार ने आगामी करणीय कार्यों की रुपरेखा बताते हुए ज्ञान, दर्शन , चरित्र तप त्याग से आप्लावित होने का आह्वान किया।
मुनिद्वय ने मुनि जयेश कुमार जी के 13वें दीक्षा दिवस उपलक्ष्य में अपने मंगल भाव स्वर प्रकट किये।
मुनि जयेश कुमार जी ने ऐतिहासिक तथ्य उजागर करते हुए कहा कि हम आचार्य प्रवर की 2018 चातुर्मास भूमि चेन्नई से 2018 की मर्यादा महोत्सव भूमि कटक में आए है। पूज्य प्रवर की दृष्टि की आराधना करते हुए इस चातुर्मास को अपूर्व सफलता दिलाने हेतु सम्पूर्ण कटक समाज संकल्पित हो।
अपने दीक्षा दिवस के अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री की दुर्लभ कृपा से जुड़े महनीय घटना प्रसंगों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में नमस्कार महामंत्र समुच्चारण के पश्चात महिला मंडल,कटक की बहिनों ने स्वागत संगान किया। सभाध्यक्ष मुकेश जी सेठिया ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। ग्रैंड बाजार की ओर से श्री सभा के संरक्षक मोहनलाल जी सिंघी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। भुवनेश्वर सभा मंत्री वीरेंद्र बेताला ने मंगलकामना प्रकट की।कार्यक्रम का संचालन विकास नवलखा ने किया।
स्वागत समारोह में कटक,भुवनेश्वर व बहरमपुर श्रावक समाज की विशिष्ट उपस्थिति रही।

